किशनगढ़ बास: खैरथल में ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट से झंडी दिखाकर रथों को रवाना किया
Kishangarhbas, Alwar | Apr 28, 2026
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं किसानों को ग्लोबल राजस्थान एग्रोटेक मीट व कृषि की आधुनिक तकनीकी के बारे में जानकारी देने के लिए चलाए जा रहे ग्राम रथों को अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे।