लखीसराय: टाऊन हॉल में बलिदान दिवस मनाया गया, पूर्व सांसद ने शराबबंदी, सर्वे और स्मार्ट मीटर पर पुनर्विचार की बात कही
पूर्व सांसद आनंद मोहन एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार 3 बजे लखीसराय पहुंचे। जहां शहर के टाउन हॉल में फ्रेंड्स ऑफ आनंद विचार मंच के बैनर तले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर आयोजित बापू बलिदान दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। जहां बड़ी संख्या में NDA कार्यकर्ता एवं महिला शामिल रहे। पूर्व सांसद आनंद मोहन ने आगामी विधानसभा चुनाव में NDA की जीत का दावा किया।