बालाघाट: दिलीप भैरम और गणेश चौहान पर एफआईआर दर्ज, ग्रामीणों ने झूठी एफआईआर के विरोध में एसपी से लगाई न्याय की गुहार
ग्राम गर्रा में दर्ज एक आपराधिक मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्राम के निवासी दिलीप भैरम और गणेश चौहान सहित अन्य ग्रामीणों ने 14 मई की दोपहर में पुलिस अधीक्षक बालाघाट को ज्ञापन सौंपकर थाना कोतवाली में दर्ज एफआईआर को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि थाना कोतवाली बालाघाट में 11 मई 2026 को अपराध क्रम