झालरापाटन: झालावाड़ में योग दिवस पर नशामुक्ति कार्यक्रम, खेल संकुल में दिव्य ज्योति फाउंडेशन ने किया आयोजन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन और दिव्य ज्योति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से खेल संकुल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना था। दिव्य ज्योति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के दीपक सिंह ने रविवार दोपहर 3:00 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।