गुमला: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
Gumla, Gumla | Jul 31, 2026 सिसई थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका रिश्तेदार घायल हो गया। मृतक की पहचान सेमरा पाकर टोली निवासी 35 वर्षीय संजीत चिक बडाईक के रूप में हुई है।संजीत अपने रिश्तेदार विजय उरांव के साथ गुरुवार की शाम सिसई साप्ताहिक बाजार से बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान पंडरिया के पास हादसा हो गया।