हाथरस: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई, जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों कार्यकर्ता रहे मौजूद
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध शासिका राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा अहिल्याबाई होल्कर के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई गई।