धामपुर: स्योहारा के ज्ञानदीप स्कूल के पास दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
Dhampur, Bijnor | Jul 31, 2026 शुक्रवार की अपराह्न करीब 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक स्योहारा के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के पास दो बाईको की भिड़ंत हो गई।जिसमें अमीरपुर के विवेक राज ,दुष्यंत और शेरकोट के सुरेंद्र और एक अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गंभीर घायलो को जिला अस्पताल रैफर किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची है।