कर्वी: चित्रकूट की मानिकपुर पुलिस ने हत्या समेत गंभीर धाराओं के 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार
मानिकपुर पुलिस ने वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत हत्या समेत गंभीर धाराओं में वांछित दो आरोपियों बउरा कोल और चुन्नू को आज रविवार सुबह 11 बजे गांव हेला से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। पुलिस ने मुकदमा संख्या 1271/20 में कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया है।