ऊंचाहार: हटवा गाँव में आवारा कुत्तों के हमले से हिरन का बच्चा घायल, ग्रामीणों ने उसे बचाकर वनविभाग के सुपुर्द किया
ऊँचाहार क्षेत्र के हटवा गाँव मे मंगलवार की शाम जंगल से टहलते हुए एक हिरन का बच्चा आबादी के बीच आ गया, जिसे देखते ही आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया, कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण सहदेव, जगदेव आदि ने उसकी जान बचाई, जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना वनविभाग की टीम को दी, सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम के सुपुर्दगी में हिरन के बच्चे को दिया गया है।