जशपुर: ऑपरेशन आघात: घर की बाड़ी में उगाए 40 गांजे के पौधे, जशपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जशपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना लोदाम क्षेत्र के ग्राम खिखिर टोली में एक आरोपी के घर की बाड़ी में अवैध रूप से उगाए गए 40 नग गांजा के पौधों को पुलिस ने जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। जप्त गांजे के पौधों का कुल वजन 3 किलो 646 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 82 हजार