देवघर: मोहनपुर गोलीकांड का खुलासा, 6 में से 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार व फॉर्च्यूनर बरामद: एसपी ने दी जानकारी
मोहनपुर के जयपुर मोड़ पर 23 अप्रैल की रात हुई लूट और गोली कांड की घटना को लेकर पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने शनिवार के सुबह 11:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी उन्होंने बताया कि चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि एक अभी फरार है जिसके लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।