शामली: कांवड यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम की तर्ज पर सजाया गया शामली का ऐतिहासिक शिव चौक मंदिर
Shamli, Shamli | Aug 3, 2026 शामली में कांवड यात्रा मेले के लिए जिला प्रशासन ने चाक—चौबंद इंतजामात किए हैं। शामली से होकर गुजरने वाले कांवडियों के लिए शहर का शिव चौक विशेष आस्था का केंद्र रहता है। कांवडिए यहां यात्रा के दौरान परिक्रमा भी करते है। इस बार शिव चौक मंदिर को केदारनाथ धाम की तर्ज पर सजाया गया है, जो कांवडियों और स्थानीय लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।