चांदपुर: नूरपुर व शिवाला कला में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने ताजिया जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश
शुक्रवार की अपराह्न करीब तीन बजे मिली जानकारी के मुताबिक प्रकाश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत कस्बा नूरपुर एवं शिवालाकला में क्षेत्राधिकारी चांदपुर तथा थाना प्रभारी नूरपुर/शिवालाकला के साथ ताजिया जुलूस मार्ग का भ्रमण एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।