भोरे: उत्तर प्रदेश में दो बाइकों की टक्कर में भोरे के एक युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, बीते कल लौटते समय हुआ था हादसा
थाना क्षेत्र के सवनहा गांव निवासी एक युवक की उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। बीते कल श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के पास दो बाईकों की आमने-सामने की टक्कर में अमरजीत गोंड की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार की दोपहर 1:00 बजे मिले जानकारी के अनुसार अमरजीत गोंड किसी निजी काम से मैरवा बाजार गए थे।