चतरा: डाड़ी गांव में चहल्लुम का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया, जिसमें हैरतअंगेज करतब दिखाए गए
Chatra, Chatra | Aug 6, 2026 चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के डाड़ी गांव में गुरुवार को चहल्लुम का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया।इस पर्व को लेकर आकर्षक शीपर, फाटक और निशान के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में या अली या हुसैन नारो से क्षेत्र गूंजता रहा।जुलूस यादें हुसैन क्लब डाड़ी, हुसैनी क्लब मुरवे,मोहर्रम कमेटी क्लब केवटा, इस्लाहुल मुस्लेमीन क्लब खपिया के द्वारा जुलूस निकाला गया।