नानपारा: नानपारा के स्वामी विवेकानंद स्कूल में समर कैंप का समापन, बच्चों ने प्रतियोगिताओं में लिया भाग
नानपारा के नगर के स्टेशन रोड स्थित स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल परिसर में शनिवार को समर कैंप का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई। दो दिवसीय इस कैंप में छोटे बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रबंधन ने बच्चों से अवकाश के दौरान अपने कार्य और व्यवहार को बेहतर बनाने का आह्वान किया।