खंडवा की प्रसिद्ध खानशाह वली सरकार दरगाह में जियारत करने पहुंचे एक दंपति पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। मधुमक्खियों के हमले में पति-पत्नी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।