खजनी: लिंक एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर ने बांस लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
खजनी क्षेत्र के हरनही से भगवानपुर जाने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे पर बिंदु 8.5 किलोमीटर के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई।बांस लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसमें एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।