औरैया: जेसीज चौराहे के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, पैर में सांप के डसने के निशान, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
शहर के मोहल्ला नारायण निवासी 33 वर्षीय युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह जेसीज चौराहे के पास फुटपाथ पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया युवक की मौत सांप के डसने से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान लोकेश मिश्रा उर्फ पुच्ची मिश्रा (33) पुत्र अखिलेश उर्