पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आज बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि , बीजेपी में मुख्यमंत्री दिल्ली की पर्ची से बनाए जाते हैं ।और वह मुख्यमंत्री अपने पसंद का मंत्रिमंडल भी नहीं बना सकता क्योंकि मंत्रियों की पर्ची भी दिल्ली से आती ही। उन्होंने कहा कि बीजेपी वालों की मति भ्रष्ट हो चुकी है उन्हें कांग्रेस की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है ।