शामली: सोंता रसूलपुर में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में परिजन पुलिस कार्यालय पहुंचे, दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की
Shamli, Shamli | Jun 26, 2026 शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव सोंतारसूलपुर में कुछ समय पहले एक युवती का शव घर पर फांसी पर लटका मिला था। परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। शुक्रवार को मामले में लड़की के परिजन पुलिस कार्यालय पहुंचे, जिन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी दो महीने की गर्भवती थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र नही है।