गोंडा: बिशनपुर तिवारी के रामगढ़िया गांव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की हत्या मामले में 18 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Gonda, Gonda | Aug 12, 2024 विशुनपुर तिवारी पंचायत के रामगढिया गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला तिवारी की हत्या के 18 दिन बीतने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। लगातार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है, लेकिन अभी नतीजा सिफर है। विभागीय सूत्र के अनुसार अभी तक 300 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने कहा कि टीम संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।