गोंडा: गोंडा में शुरू हुआ स्मार्ट रिचार्ज मीटर लगाने का कार्य, मुख्य अभियंता ने दी जानकारी
Gonda, Gonda | Aug 12, 2024 गोण्डा नगर मे सोमवार से स्मार्ट रिचार्ज मीटर लगाने का यह कार्य शुरू हुआ है। इस कार्य को बिजली विभाग के सिविल डिवीजन कार्यालय व कालोनी से आरम्भ किया गया है। मौके पर मौजूद रहे विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्यदाई संस्था के द्वारा यह कार्य यहाँ शुरू कराया गया। मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि शुरू मे इसे बिजली विभाग के कालोनी व दफ्तर मे लगाया गया है।