तुलसीपुर: महावीर स्वामी की जयंती पर जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला शामिल हुए
10 अप्रैल गुरुवार 11 बजे जैन मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अहिंसा,संयम और तप ही धर्म है ऐसा संदेश देने वाले जैन धर्म के 24 वें और अंतिम तीर्थंकर महावीर स्वामी के जयंती पर नगर स्थित जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला सम्मिलित हुए।सदर विधायक पलटू राम,नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह व अन्य लोग भी मौजूद रहे।