तुलसीपुर: मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की हुई मौत
10 अप्रैल गुरुवार सुबह 10:00 बजे तेज आंधी पानी के बीच आकाशीय बिजली गिरने से तुलसीपुर विकास खंड के मिर्जापुर में किसान के दो भैंसों की मौत हो गई। भैंस बांस के पेड़ के पास बंधी हुई थी की बिजली गिरने से उसके चपेट में आ गई स्थानीय लेखपाल द्वारा मौके के ऊपर पहुंचकर घटना की जांच की गई एवं किसान को सरकार द्वारा अनुमन्य सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।