तुलसीपुर: खैरहनिया गांव में 10 साल के मंदबुद्धि लड़के की पहाड़ी नाली में डूबने से हुई मौत
9 अप्रैल बुधवार शाम 5:00 बजे जानकारी मिली कि खैरहनिया गांव में पहाड़ी नाले में डूबने से 10 वर्षीय मंदबुद्धि लड़के की मौत हो गई है। लड़का सुबह घूमने गया था वापस न आने पर उसकी खोज बीन के दौरान पहाड़ी नाली में उसका शव उतराता हुआ मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।