धनौरा: गजरौला के गांव पखरोला में करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
गांव पखरोला में अनवर अली का परिवार रहता है। शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे अनवर अली की पत्नी शमा परवीन घर में लग रहे नल पर पानी लेने के लिए गई थी। नल पर लग रही मोटर में अचानक करंट आ गया। इस कारण महिला करंट की चपेट में आ गई और वह जमीन पर गिर गई, परिवार के लोग उसे तुरंत गजरौला समुदाय स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉ ने शमा परवीन की मृत घोषित।