हनुमानगढ़: गांव अमरपुरा थेड़ी में ग्रामीण सेवा शिविर में 70 वर्ष पुराने रास्ते पर अतिक्रमण हटाने की मांग उठी
गांव अमरपुरा थेड़ी में मंगलवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान ग्रामीणों ने 7 एचएमएच में वर्षांे पुराने सार्वजनिक रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर तहसीलदार हरीश सारण को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि करीब 70 वर्षांे से उपयोग में आ रहा रास्ता बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।