कदवा: मिर्जापुर मारपीट मामले में फरार अभियुक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Kadwa, Katihar | Jun 11, 2025 कदवा थाना पुलिस ने मिर्जापुर से मारपीट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है जबकि बुधवार को दिन के दो बजे जेल भी भेज दिया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए कदवा थाना प्रभारी विजय प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मोहम्मद दिलखुश हैं जो फरार चल रहा था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया।