कदवा: रहुआ धार के पास सिर कटा शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Kadwa, Katihar | Jun 8, 2025 कदवा थाना क्षेत्र के गोपीनगर पंचायत के रहुआ धार के समीप रविवार को दिन के तीन बजे सिर कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही कदवा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की जांच शुरू कर दिया हालांकि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई हैं जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।