कदवा: डुमरिया चौक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बालक को टक्कर मारी, मौके पर ही मौत
Kadwa, Katihar | Jun 11, 2025 कदवा थाना क्षेत्र के डुमरिया चौक के समीप बुधवार को रात नौ बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बालक को टक्कर मार दिया जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक बालक की पहचान मो० मुस्फीक आलम के रूप में हुई। वही इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी कदवा थाना पुलिस को दी गई ।