हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ सदर एसडीएम के सरकारी आवास व समाहरणालय स्थित कार्यालय में एसीबी की छापेमारी जारी
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) झारखंड की टीम ने हजारीबाग सदर एसडीएम शैलेश कुमार के सरकारी आवास व सम्हारणालय स्थित कार्यालय पर बुधवार को करवाई चल रही है । एसडीएम शैलेश कुमार के हज़ारीबाग़ के साथ साथ गिरिडीह के शास्त्री नगर स्थित घर पर भी एसीबी की टीम कारवाई कर रही हैं । हालाँकि ये कारवाई किस मामले को लेकर चल रही है इसकी जानकारी अभी नही मिली है।