हनुमानगढ़: जिला स्तरीय जनसुनवाई में 35 शिकायतें आईं, कलक्टर ने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए
जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में जिलेभर से पहुंचे ग्रामीणों, किसानों एवं आमजन ने पानी, बिजली, सड़क, खाला सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित शिकायतें रखीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 35 शिकायतें दर्ज की गईं।