बेनीपुर: मुंबई आश्रम से 2 साल बाद बरामद हुई अपहृत किशोरी, गोद में दो माह की बच्ची के साथ पहुंची थाना
अलीनगर थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव से वर्ष 2024 में कथित रूप से भगाई गई नाबालिक किशोरी को करीब 2 साल बाद महाराष्ट्र के मुंबई स्थित अंट्टाब्रिज आश्रम से अलीनगर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया शुक्रवार को किशोरी अपनी दो मां की बच्ची को गोद में लेकर अलीनगर थाना पहुंची उसे न्याय प्रक्रिया के तहत 164 के बयान के लिए एसडीजेएम कोर्ट बेनीपुर भेजा गया