चीनोर: गोलेश्वर धाम महंत ने कलेक्टर एवं एसडीएम से सुरक्षा और न्याय की मांग की
गोलेश्वर धाम करहिया के महंत श्री सोमनाथ गिरी महाराज ने ग्वालियर कलेक्टर एवं भितरवार एसडीएम से सुरक्षा व न्याय की मांग की है। महंत का आरोप है कि करहिया के कुछ लोग उन्हें मंदिर से हटाने की साजिश कर रहे हैं। महंत श्री सोमनाथ गिरी महाराज ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की अपील की है।