डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला ने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। विधायक गैरोला ने पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।