रानीगंज: आधुनिक पुलिसिंग प्रणाली (PSM) की जानकारी, कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता पर जोर
रानीगंज थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुशील कुमार के नेतृत्व में आधुनिक पुलिसिंग प्रणाली (PSM) को लेकर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाना के सभी पुलिस अधिकारियों एवं ऑपरेटरों को नई प्रणाली की कार्यप्रणाली, उपयोगिता तथा इसके माध्यम से पुलिस कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों से अवगत कराया गया।