आज दिनांक 21.06.2026 को एसीपी यातायात द्वारा घाटमपुर पुल के क्षतिग्रस्त होने के दृष्टिगत लागू किए गए यातायात डायवर्जन व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। वर्तमान में पुल पर यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रखते हुए समस्त वाहनों को सर्विस रोड के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर संचालित कराया जा रहा है, जिससे आवागमन सुचारू रूप से बना रहे।
निरीक्षण के दौरान मौके पर टीआई दक्षिण जोन प्रथम, इंटरसेप्टर टीम, यातायात पुलिस एवं NHAI के कर्मचारीगण उपस्थित पाए गए। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात के निर्बाध संचालन, डायवर्जन व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी घाटमपुर को निर्देशित किया गया कि पुल के मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिस बल की शिफ्टवार ड्यूटी सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे एवं किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
@Uppolice
@kanpurtraffic
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 21, 2026