उमरेठ: गौरपानी रैय्यत में फसल कटाई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार घायल
उमरेठ थाना अंतर्गत ग्राम दमुआ रैयत में खेत की फसल कटाई को लेकर गुरुवार को दो किसान पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मारपीट, हंगामा और आत्महत्या के प्रयास जैसी गंभीर स्थिति बन गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल निर्मित हो गया। घायल किसान गुरुवार को साढे छह बजे परासिया अस्पताल पहंुचे।