बहराइच: बहराइच जिले में कटे होंठ-तालू के बच्चों के लिए निःशुल्क जांच कैंप का आयोजन किया गया
बहराइच जिले में उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले के अचल प्रशिक्षण केंद्र व जिला अस्पताल में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे कटे होंठ, तालू वाले बच्चों की मुफ्त जांच कर चिन्हित किया गया। सरकार लखनऊ में इनका निःशुल्क ऑपरेशन कराएगी। यह आयोजन मंगलवार को किया गया।