मढ़ौरा: तेजपुरवा में आग से चार घर जले, हजारों की संपत्ति का नुकसान
Marhaura, Saran | Apr 10, 2026 प्रखंड के तेजपुरवा में विधुत सर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगने से चार फुसनुमा घर जलकर राख हो गये इस दौरान उनमें रखे हजारो की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में समाजसेवी राजु कुमार ने बताया कि अचानक लगी आग से अर्जुन राय ,शैलेश राय ,उमेश राय व सरोज राय के फर्नीचर ,कपड़े व अनाज आदि जले है फायर ब्रिगेड की टीम के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है।