गुना नगर: ग्राम पुरैनी: गेहूं बेचने के बाद दुकानदार से पैसे मांगना पड़ा महंगा!चार लोगों पर मारपीट का आरोप, डायल 112 ने कराया भर्ती
गुना के कैंट थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पुरैनी में 11 जून की शाम करीब 7 बजे गेहूं के पैसे मांगने पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रविंद्र जाटव ने गांव के एक दुकानदार को 5 क्विंटल गेहूं बेचा था, जिसके बदले उसे 10 हजार रुपये मिलने थे। आरोप है कि भुगतान मांगने पर दुकानदार समेत चार लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी।