महोबा: महोबा रेलवे स्टेशन में चेकिंग के दौरान बिना टिकट के 89 यात्रियों को पकड़ा गया, ₹75 हजार वसूला गया जुर्माना
Mahoba, Mahoba | Jun 14, 2026 उत्तर-मध्य रेलवे के महोबा-बांदा रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने को चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 89 यात्रियों को पकड़कर 75,390 रुपये जुर्माना वसूला गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि रेल परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर भी नजर रखी गई।