कलान: थाना परौर में शांति व्यवस्था को लेकर बैठक, नवागत प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र की समस्याएं सुनीं
शाहजहांपुर। थाना परौर परिसर में रविवार को नवागत प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के लोगों से परिचय प्राप्त कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की.