पानी की किल्लत से आक्रोशित लोगों ने पहाड़ी ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन पानी की मांगों को लेकर, ग्रामीणों ने कहा अगर पानी नहीं तो वोट नहीं
रिपोर्ट दिनेश सिंह कुशवाहा
स्थान चित्रकूट
एंकर- खबर चित्रकूट से जहां पहाड़ी ब्लाक में पानी की किल्लत से आक्रोशित लोगों ने पहाड़ी ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन कर पानी की मांगों को लेकर धरना जारी,यहां पानी की समस्या लंबे अरसे से बनी हुई है, ग्रामीणों ने कहा अगर पानी नहीं तो वोट नहीं
पेयजल किल्लत से परेशान लोगों का आक्रोश आज फूट पड़ा. पेयजल की समस्या के चलते लोगों ने ब्लॉक परिसर पर गेट को जाम कर दिया है ,
वहीं स्थानीय निवासी ने बताया कि मोहल्ले में लोगों को लंबे समय से पानी की समस्या हो रही है. जिसको लेकर जल विभाग को भी कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पानी की समस्या बढ़ रही है. जिसको देखते हुए लोग टैंकर पर आश्रित हो रहे हैं. पानी की समस्या लंबे अरसे से बनी हुई है.
Karwi, Chitrakoot | Jun 4, 2026