अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान-2026 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया जा रहा है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने SIR कार्य के डिजिटलीकरण को निर्धारित समय से पहले 100 प्रतिशत पूरा कराया था। इस उपलब्धि के कारण अशोकनगर जिला इस कार्य में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा