बनमनखी: मोहर्रम को लेकर बनमनखी थाना में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक
बनमनखी, आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को बनमनखी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने की। इस अवसर पर राजस्व पदाधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज, थानाध्यक्ष संजय कुमार तथा अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी समेत विभिन्न अखाड़ा एवं ताजिया कमेट