धमतरी: धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के मामले में 16 आरोपियों को भेजा जेल, ₹31 लाख की संपत्ति की गई ज़ब्त
एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी में आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस की कार्रवाई पिछले चार साल में सबसे बड़ी रही। एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर 24 जून 2026 तक 8 प्रकरणों में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से करीब 31 लाख की संपत्ति जब्त की, जिसमें 15 मोबाइल, लग्जरी कारें और 2 स्कूटी शामिल हैं।