वसंत विहार: सरोजिनी नगर: जिले में बाजार-मॉलों की सुरक्षा समीक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश
दक्षिण-पश्चिम जिले में संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री दीपक पुरोहित और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने सरोजिनी नगर मार्केट, अन्य प्रमुख बाजारों, मॉलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का दौरा किया। उन्होंने वहां तैनात पुलिसकर्मियों और निजी सुरक्षा गार्डों से विस्तार से बात की। सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की और कई जगहों पर सुधार के निर्देश दिए।