रीवा ब्रेकिंग: धोबिया टंकी में दिनदहाड़े बवाल, नशे में ऑटो चालक ने मारी टक्कर, फिर हुई जमकर मारपीट
रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबिया टंकी इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि नशे में धुत एक ऑटो चालक ने दो बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद मामला और बिगड़ गया, जब ऑटो चालक ने ही बाइक सवारों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने मौके पर ही ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
घटना स्थल पर कुछ ही देर में भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Huzur Nagar, Rewa | Jun 26, 2026